


रायपुर : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव का असर अब भारत में एलपीजी गैस की सप्लाई पर भी दिखने लगा है। राजधानी में Raipur LPG Cylinder Supply इन दिनों प्रभावित हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग कराने के बाद भी लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर मिलने में 5 से 6 दिनों की देरी हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, युद्ध के कारण ऑयल सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसका असर एलपीजी की कीमतों पर भी पड़ा है। हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 114 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमत बढ़ने के साथ ही Raipur LPG Cylinder Supply की डिलीवरी व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है।
राजधानी रायपुर के कई इलाकों में गैस एजेंसियों से सिलेंडर की डिलीवरी लगातार देरी से हो रही है। सामान्य तौर पर गैस कंपनियों का लक्ष्य होता है कि बुकिंग के 24 घंटे के भीतर सिलेंडर उपभोक्ता तक पहुंच जाए। लेकिन होली के बाद से स्थिति बदल गई है और अब सिलेंडर मिलने में करीब 5 दिन तक का समय लग रहा है।
नियमों के अनुसार एक सिलेंडर मिलने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 से 25 दिनों के भीतर ही बुक किया जा सकता है। हालांकि मौजूदा हालात में उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है।
एलपीजी एजेंसी संचालकों का कहना है कि रायपुर में गैस का स्टॉक पर्याप्त है, लेकिन होली की छुट्टियों पर गए कई कर्मचारी अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। इसके कारण डिस्ट्रीब्यूशन में दिक्कत आ रही है। साथ ही एजेंसियों को घरेलू और कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित रखने के निर्देश भी मिले हैं। ऐसे में Raipur LPG Cylinder Supply सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है।
































