मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से दुनिया भर में तेल और गैस की किल्लत सामने आई है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। एलपीजी सिलेंडर की कमी को देखते हुए सरकार ने ऐसे इलाकों में जहां पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन लेने की सलाह दी है।

सरकार ने यह भी कहा कि ऐसे क्षेत्रों में तीन महीने के भीतर सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लग सकती है, ताकि किसी भी तरह की एलपीजी सप्लाई बाधित न हो।

इंडियन ऑयल की नई पहल

एलपीजी जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इंडियन ऑयल ने नई सुविधा शुरू की है। अब उपभोक्ता घर बैठे अपने एलपीजी सिलेंडर को सरेंडर कर सकते हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि

“अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना अब सरल और सुविधाजनक है। बस ऑनलाइन रिक्वेस्ट सबमिट करें, और आपका डिस्ट्रीब्यूटर डॉक्यूमेंटेशन, सिलेंडर पिकअप और रिफंड का पूरा काम संभाल लेगा।”

घर बैठे कैसे करें सिलेंडर सरेंडर

सिलेंडर सरेंडर करने के लिए ये आसान कदम उठाएं:

  1. MyPNGD.in पोर्टल पर विजिट करें: https://mypngd.in/
  2. वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर या LPG ID दर्ज करें।
  3. रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
  4. इसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर आपके घर सिलेंडर लेने आएगा और उसे जमा कर लेगा।

मार्च में 3.3 लाख नए PNG कनेक्शन

देश में एलपीजी की कमी को देखते हुए सरकार ने PNG कनेक्शन पर जोर दिया। मार्च में लगभग 3.3 लाख नए PNG कनेक्शन जारी किए गए। उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे एलपीजी जमा करके PNG की ओर बढ़ें, ताकि लंबी अवधि में गैस सप्लाई सुचारू बनी रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!