सरगुजा : जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। Sarguja suicide case में एक नाबालिक लड़की ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसके प्रेमी ने भी खुदकुशी कर ली। मामले की जांच में सामने आया कि लखनपुर थाना में पोस्टेड हेड प्रधानारक्षक पन्नालाल ने प्रेमी से पैसे की मांग की और धमकी दी कि यदि वह राशि नहीं देगा तो उसे उसकी प्रेमिका की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार मानते हुए जेल भेज दिया जाएगा।

घटना के अनुसार, संध्या खलखो नामक नाबालिक लड़की ने आत्महत्या की थी। उसकी शिकायत पर प्रेमी आशीष मिंज और अन्य पर प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया गया था। जांच के दौरान हेड प्रधानारक्षक पन्नालाल ने आशीष से कहा कि “तुम लोगों के घर में संध्या फांसी लगाकर मरी है, अगर बचना है तो 50,000 रुपये दो।” इस धमकी और परेशानियों के कारण आशीष ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आशीष की मां अलमा मिंज, साथ ही परिवार के अन्य सदस्य सरिता बरवा, सबिना मिंज और महेश्वर मिंज ने अपनी शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी। उप निदेशक अभियोजन, अंबिकापुर के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला धारा 306 और 108 के तहत आता है। जांच में पाया गया कि हेड प्रधानारक्षक पन्नालाल ने धारा 108 B.N.S.S. का अपराध किया।

इसके बाद पुलिस ने पन्नालाल के खिलाफ औपचारिक रूप से FIR दर्ज कर दी है। मामला Sarguja suicide case स्थानीय प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों के लिए गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!