Aadhaar Card: अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। Aadhaar Mobile Number Update की प्रक्रिया अब पहले से काफी आसान हो गई है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने एक नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूजर्स घर बैठे ही अपने आधार में मोबाइल नंबर लिंक या अपडेट करने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।

हाल ही में इस ऐप में एक अपडेट भी जारी किया गया था, जिसके बाद कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे थे कि कहीं Aadhaar Mobile Number Update का तरीका बदल तो नहीं गया। हालांकि UIDAI ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया पहले जैसी ही है। इस ऐप के माध्यम से यूजर्स बिना आधार सेवा केंद्र गए भी मोबाइल नंबर अपडेट करने का अनुरोध कर सकते हैं।

अगर आप आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधार मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप के होम पेज पर दिए गए “Services” टैब पर जाएं। यहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प दिखाई देगा।

इसके बाद “Continue to Update Mobile Number” पर टैप करें और नया मोबाइल नंबर दर्ज करें। दर्ज किए गए नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे ऐप में डालकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर बताए गए ऑथेंटिकेशन स्टेप्स को पूरा करें।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी Aadhaar Mobile Number Update रिक्वेस्ट UIDAI को भेज दी जाएगी। इस सुविधा के लिए लगभग 75 रुपये का शुल्क देना होगा। रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद आप इसी ऐप के जरिए अपने आवेदन की स्थिति भी जांच सकते हैं। आमतौर पर मोबाइल नंबर अपडेट होने में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!