अंबिकापुर: राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाएं सलका मोड़ से डूमरडीह सोसायटी के बीच रात करीब 1 बजे हुईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार पहली घटना में कोसगा निवासी प्रमोद और नरकालो निवासी दिनेश (पिता शुकुल) डीलक्स बाइक (CG 15 DK 1303) पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकरा गई, जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।वहीं दूसरी घटना में ग्राम मांजा निवासी खीरू बरगाह की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे उसे भी गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवक राहुल सिंह और उदयपुर थाना के प्रधान आरक्षक संजय नागेश अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उदयपुर पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से परिजनों को दे दी गई है, जिनमें से कुछ परिजन CHC उदयपुर पहुंच चुके हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!