


अम्बिकापुर: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं के संयुक्त संचालक एमएफ अंसारी ने बताया है कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्रशिक्षण अधिकारी हेतु भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन कर पात्र एवं अपात्र एवं होल्ड किए गए अभ्यर्थियों का सूची चस्पा कर दी गई है। दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि पहले 25 अगस्त तक थी। दावा-आपत्ति में वृद्धि की गई है, अब 26 अगस्त 2023 को शाम 5ः00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त दावा-आपत्ति 26 अगस्त 2023 को निराकरण एवं दावा-आपत्ति पर विचार किया जाएगा।
































