झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 14 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं।

नए आदेश के अनुसार –

विनय कुमार साहू को गरौठा थाना प्रभारी बनाया गया है।

सुरजीत सिंह अब ककरवई थाना प्रभारी होंगे।

अमीराम को थाना प्रभारी पद की नई जिम्मेदारी मिली है।

पप्पू सिंह अब सकरार थाना का चार्ज संभालेंगे।

जय प्रकाश को कटेरा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

दिनेश कुमार अब उल्दन थाना प्रभारी होंगे।

जगदीश प्रसाद पाल को नवाबाद थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

वंदना सिंह को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।

सुरेश चंद्र तिवारी अब भोजला चौकी प्रभारी होंगे।

वहीं अरुण कुमार तिवारी को अपराध शाखा में भेजा गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!