रायपुर: उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग की तारीख घोषित कर दी गई है। आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों की पदस्थापना के लिए 1 अप्रैल और 2 अप्रैल 2026 को काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।यह काउंसिलिंग इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 अप्रैल को चयन सूची क्रमांक 1 से 100 तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग सुबह की पाली में होगी, जबकि 101 से 215 तक के अभ्यर्थियों को दोपहर की पाली में बुलाया गया है। इसी तरह 2 अप्रैल को 216 से 315 तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग सुबह तथा 316 से 430 तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दोपहर की पाली में आयोजित की जाएगी।उच्च शिक्षा संचालनालय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी करें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!