बलरामपुर: बलरामपुर जिले के  रघुनाथनगर पुलिस ने आठ साल से फरार चल रहे डकैती के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी राममिलन निषाद (उम्र 35 वर्ष) निवासी भौनापुर, थाना किशुनपुर, जिला फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) है। आरोपी के खिलाफ थाना रघुनाथनगर में  धारा 395, 412 तहत प्रकरण दर्ज था। इस मामले में आठ आरोपियों को  पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर 2017 की रात को वाइफनगर के ग्राम पण्डरी स्थित के.पी.टी.एल. कंपनी के साइट से चार नग तार ड्रम चोरी कर डकैती की गई थी। आरोपियों ने अम्बिकापुर से हाईड्रा वाहन किराए पर लेकर तार ड्रम को साइट से उठवाया और ट्रक में लोड कर दिल्ली ले जाकर बेच दिया। इस घटना के बाद कंपनी के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पाण्डेय ने थाना रघुनाथनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर डकैती और संपत्ति की खरीद-फरोख्त के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।जांच के दौरान साक्ष्य संकलन और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने पूर्व में इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इनमें नरेन्द्र कुमार निषाद उर्फ पहलवान, नेतराम खटिक, हाकम खान, जैकम खान, श्रीराम सैनी, रामरतन सैनी, राजेश गुप्ता उर्फ राजू और सरोज निषाद के नाम शामिल हैं। सभी आरोपियों को डकैती और डकैती की संपत्ति की खरीद-फरोख्त में दोषी पाए जाने पर जेल भेजा जा चुका है।हालांकि इस प्रकरण में राममिलन निषाद नामक आरोपी लंबे समय से फरार था। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के चलते पुलिस को उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मिली। इसके बाद रघुनाथनगर पुलिस टीम को फतेहपुर रवाना किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राममिलन को गिरफ्तार किया और बलरामपुर लाकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।पुलिस ने बताया कि मामले के शेष फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!