

आज रविवार, 28 दिसंबर 2025 को पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि दोपहर 12 बजे तक रहेगी। सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक वरीयान योग रहेगा, इसके बाद परिघ योग का संयोग बनेगा। वहीं सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और उसके बाद रेवती नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं 12 राशियों का हाल
मेष राशि:
दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दफ्तर में विरोधी भी आपकी राय को महत्व देंगे। सरकारी कर्मचारियों को स्थानांतरण या बदलाव से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी।
वृष राशि:
आज का दिन खास रहेगा। व्यवहार में विनम्रता आपको सम्मान दिलाएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सकारात्मक सोच लाभकारी रहेगी।
मिथुन राशि:
दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज को लेकर दौड़-भाग बनी रह सकती है। छात्रों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि:
आज महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। कारोबार में चुनौतियों के बावजूद मेहनत का फल मिलेगा। रुका हुआ भुगतान मिलने से राहत मिलेगी। अधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है।
सिंह राशि:
दिन खुशियों से भरा रहेगा। विद्यार्थी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा। खानपान में सावधानी रखें।
कन्या राशि:
दिन अनुकूल रहेगा। घर से जुड़े कार्यों में खर्च संभव है। वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू हो सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। लेखन और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला राशि:
आज सकारात्मकता बनी रहेगी। योजनाएं पूरी होने के संकेत हैं। लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ निजी कार्यों में देरी हो सकती है, लेकिन पारिवारिक सहयोग से स्थिति संभल जाएगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
वृश्चिक राशि:
दिन नई ऊर्जा लेकर आएगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी।
धनु राशि:
दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण कुछ नाराजगी संभव है। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जरूरत के समय अप्रत्याशित सहयोग मिलेगा।
मकर राशि:
दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा और निवेश के योग बनेंगे। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि:
दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। होटल और व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।
मीन राशि:
दिन खुशहाल रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों को लाभ होगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे।






















