MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक कॉन्स्टेबल की बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई का मामला सामने आया है. घटना ओमती थाना इलाके में गुरुवार की है. जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक वर्दी पहने कॉन्स्टेबल पर थप्पड़ बरसा रहे हैं. इस दौरान मौके पर भीड़ मौजूद थी, लेकिन किसी ने भी दोनों युवकों को रोकने की कोशिश नहीं की. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है.

महिला के पति और भाई ने बरसाए थप्पड़

पूरी घटना ओमती थाना इलाके के सिविक सेंटर में गुरुवार शाम की है. कॉन्स्टेबल का नाम रंजीत कौरव बताया जा रहा है. जो कोर्ट में तैनात है. बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल का एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है. कॉन्स्टेबल महिला के साथ मार्केट में घूम रहा था, तभी महिला के पति और भाई ने दोनों को साथ देख लिया. इसके बाद पति और भाई ने मिलकर कॉन्स्टेबल की जमकर पिटाई की. कॉन्स्टेबल पर जमकर थप्पड़ बरसाए और चप्पलों से पीटा. वहीं घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

दो बच्चों का पिता है कॉन्स्टेबल

जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल रंजीत कौरव खुद भी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है. आरोपी कॉन्स्टेबल का दूसरी शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग विवाद की वजह बताई जा रही है. वहीं सूचना पाकर ओमती थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई है. जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!