सूरजपुर: जिला सूरजपुर के अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना - सत्र 2026-27 से प्रारंभ हो रहे नवीन केन्द्रीय विद्यालय, सूरजपुर में प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 20 मार्च 2026 से प्रारंभ हो गई है। केंद्रीय विद्यालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन है।कक्षा पहली के लिए ऑनलाइन आवेदन:-
कक्षा पहली में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। इच्छुक अभिभावक केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट https:\\admission.kvs.gov.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा दूसरी से पाँचवीं तक ऑनलाइन आवेदन:-

कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। अभिभावक विद्यालय कार्यालय से प्रातः 9ः00 बजे से 11ः30 बजे तक पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं तथा दोपहर 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक भरा हुआ फॉर्म जमा कर सकते हैं।

विद्यालय का पता:-केन्द्रीय विद्यालय, सूरजपुर का कार्यालय स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर, गायत्री मंदिर के बगल में, जिला सूरजपुर (पिन कोड-497229) में स्थित है।प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट https:\\kvsangathan.nic.in\en\admission\ अथवा https:\\ambikapur.kvs.ac.in पर जाएं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07774-232506 पर या ईमेल amblibapurkv@gmail.com  पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!