


IPL 2025 : में करीम जनत IPL डेब्यू काफी चर्चा में रहा, लेकिन यह उनके लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ। अफगानिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने गुजरात टाइटंस के लिए बड़े उम्मीदों के साथ मैदान में कदम रखा था, मगर उनका पहला ही मैच उनके करियर पर भारी पड़ गया।
जयपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जनत ने एक ऐसा ओवर डाला, जिसे वह शायद ही कभी भूल पाएंगे। इस ओवर में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने उन पर जमकर हमला बोला और पूरे 30 रन बटोर लिए। यह ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया और जनत की गेंदबाजी पूरी तरह से दबाव में आ गई।
स्थिति इतनी खराब हो गई कि इस महंगे ओवर के बाद करीम जनत को दोबारा गेंदबाजी करने का मौका ही नहीं मिला। यही नहीं, यह मैच उनके आईपीएल करियर का पहला और आखिरी मुकाबला बन गया। एक ही ओवर में 30 रन खर्च करने के साथ ही वे आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाजों में शामिल हो गए।
अगर उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें, तो करीम जनत अफगानिस्तान के लिए 2 टेस्ट, 3 वनडे और 75 टी20 मैच खेल चुके हैं। हालांकि, IPL में उनका सफर बेहद छोटा रहा और केवल एक मैच तक सीमित रह गया।

































