{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर:  सूरजपुर जिले के खड़गवा कला गांव में एक पत्रकार के परिवार पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता तारा चक्रधारी, पति वीरेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और पत्रकार संगठनों ने भी मामले को गंभीर बताया है।

जानकारी के अनुसार  जमीन संबंधी विवाद  में 20 फरवरी 2026 की शाम करीब 5:30 बजे अर्जुन, राजकुमार, बुधनी एवं आशा नामक व्यक्ति पीड़िता के घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। तारा चक्रधारी ने इसकी सूचना तत्काल खड़गवा चौकी में दी, लेकिन आरोप है कि अब तक शिकायत की कोई पावती नहीं दी गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई।इसके अगले ही दिन 21 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे आरोपियों ने दोबारा घर पहुंचकर उत्पात मचाया। इस बार उनके साथ सूर्यबली, रमेश और कौशल्या भी शामिल थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर तारा चक्रधारी और उनके पति के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के हाथ, पैर और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया और कपड़े भी फाड़ दिए गए।बीच-बचाव करने आए उनके पति वीरेंद्र कुमार को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई। सबसे गंभीर आरोप यह है कि घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे रीसेट कर दिया, जिससे उसमें मौजूद वीडियो फुटेज और महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो गए। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि आरोपी सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे थे।पीड़िता ने 23 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर  को लिखित आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर प्रकरण में कितनी तत्परता दिखाता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!