US Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच Iran US Israel War को लेकर ईरान ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि यदि उसके तेल और गैस संयंत्रों या बंदरगाहों पर हमला किया गया, तो वह पूरे क्षेत्र में मौजूद ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना सकता है।

ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक Islamic Revolutionary Guard Corps से जुड़े Khatam al-Anbiya Central Headquarters के प्रवक्ता ने यह बयान जारी किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर Israel या United States ईरान के ऊर्जा संयंत्रों या बंदरगाहों पर हल्का सा भी हमला करते हैं, तो उसका गंभीर और विनाशकारी जवाब दिया जाएगा।

प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो मिडिल ईस्ट में मौजूद उन सभी तेल और गैस परियोजनाओं को निशाना बनाया जाएगा, जिनसे अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में बड़े स्तर पर नुकसान हो सकता है।

दरअसल, Iran US Israel War का तनाव पिछले महीने 28 फरवरी से लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सैन्य कमान के अनुसार, अब तक अमेरिकी सेना ने ईरान के भीतर हजारों लक्ष्यों पर हमले किए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक करीब 5500 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जिनमें 60 से ज्यादा हवाई हमले शामिल बताए जा रहे हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा हालात में मिडिल ईस्ट में संघर्ष और गहरा सकता है। ईरान की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब Iran US Israel War अपने चरम पर पहुंचती दिखाई दे रही है और दोनों पक्षों के बीच तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!