चेन्नई। IPL 2026 के मैच में शुक्रवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पंजाब किंग्स ने 210 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट गंवाकर हासिल किया। यह पंजाब की लगातार दूसरी जीत रही, जबकि चेन्नई की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

निहाल वढ़ेरा संग मिस्ट्री गर्ल की चर्चा

हालांकि मैच की सबसे ज्यादा चर्चा रन चेज़ से नहीं बल्कि एक मिस्ट्री गर्ल से जुड़ी रही। वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मिस्ट्री गर्ल का नाम पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज निहाल वढ़ेरा के साथ जोड़ा जा रहा है। वह मैच के दौरान स्टेडियम में देखी गईं और उनके कई फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मिस्ट्री गर्ल का नाम और करियर

फैंस का अनुमान है कि मिस्ट्री गर्ल का नाम कश्मीरा परदेशी है। सोशल मीडिया पर उनका नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है। कश्मीरा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम 2018 में तेलुगू फिल्म नर्तनशाला से रखा। इसके बाद 2019 में उन्होंने तमिल फिल्म सिवाप्पू मंजल पचाई में डेब्यू किया और उसी साल हिंदी फिल्म मिशन मंगल में भी नजर आईं। 2023 में वेब सीरीज द फ्रीलांसर में भी उनका काम देखा गया।

सोशल मीडिया में वायरल

कश्मीरा की प्रोफाइल और उनकी उपस्थिति मैच में देखकर फैंस उन्हें निहाल वढ़ेरा की गर्लफ्रेंड मान रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!