बेंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले स्टेडियम से जुड़ा एक भावुक और खास अपडेट सामने आया है।

11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पिछले साल 4 जून को अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के बाद स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया था। दुर्भाग्यवश, इस जश्न के दौरान भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हुए।

उन 11 पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राज्य क्रिकेट संघ ने निर्णय लिया है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 सीटें हमेशा खाली रहेंगी। इन सीटों की टिकट आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों में कभी नहीं बेची जाएगी।

स्मारक और श्रद्धांजलि

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के एंट्री गेट के पास खास स्मारक बनाया गया है, जिसका उद्घाटन इस सीजन के पहले मैच से ठीक पहले होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान बड़ी स्क्रीन पर सभी 11 पीड़ितों के नाम दिखाए जाएंगे और 1 मिनट का मौन रखा जाएगा।

ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी

हर साल आईपीएल के ओपनिंग मैच से पहले ग्रैंड सेरेमनी आयोजित होती है, जिसमें बॉलीवुड सितारे परफॉर्म करते हैं। लेकिन इस बार बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने का फैसला किया है। यह कदम उन 11 लोगों को सम्मान देने और ट्रिब्यूट देने के लिए उठाया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!