

बलरामपुर।गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 3 लोंगो को सासाराम बिहार से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त 2025 की रात्रि ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे चेंबर में छिपाकर गांजा लेकर बिहार सासाराम जा रहे थे ट्रैक्टर चालक आरोपी अनुज कुमार को बलरामपुर थाना क्षेत्रांतर्गत दलधोवा घाट में दुर्घटना ग्रस्त हो जाने पर आरोपी के कब्जे से 125 किलो गांजा ज़ब्त किया गया था। घटना में आरोपी अनुज कुमार निवासी आदमापुर थाना सासाराम जिला रोहतास को 2 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
प्रकरण में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के द्वारा “एंड टू एंड” कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश हेतु सासाराम बिहार रवाना किया गया था। साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण का पहचान करते हुए आरोपी ज्ञानचंद पासवान पिता यमुना पासवान (21), निवासी अदमापुर थाना मुफससील जिला रोहतास को सासाराम से गिरफ्तार कर 18 अक्टूबर 2025 को जेल भेजा गया था। प्रकरण में मुख्य आरोपी रंजन श्रीवास्तव पिता अजय श्रीवास्तव (30), निवासी तिलकापुर सासाराम बिहार एवं अन्य सह आरोपी धीरज कुमार सिंह पिता सरजू सिंह (36), निवासी तुर्की बाजार सासाराम बिहार व विनय पासवान पिता श्यामलाल पासवान (36), निवासी मोहदीगंज सासाराम बिहार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर थाना बलरामपुर लाया गया। तीनो आरोपी को न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल दाख़िल किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक टयोटा ग्लैंजा कार ज़ब्त किया।






















