

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर वनमंडल अंतर्गत वाड्रफनगर क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेन्दुआ खाल की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त टीम ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2 नग तेन्दुआ की खाल बरामद की है।
वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे संगठित वन अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, भोपाल, राज्य उड़नदस्ता दल रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने 2 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जमई मोड़, थाना बसंतपुर क्षेत्र में घेराबंदी की।गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके बैग से तेन्दुआ की खाल बरामद हुई। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों का खुलासा हुआ, जिसके बाद अलग-अलग स्थानों से कुल 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में (01) जगबीर सिंह पिता शिवप्रसाद जाति गोंड़ उम्र 38 वर्ष, निवासी अम्बाखोरेया थाना धुरकी जिला गढ़वा (झारखण्ड) (02) तेजबली प्रताप सिंह पिता जगबीर जाति गोंड़ उम्र 25 वर्ष, निवासी अम्बाखोरेया थाना धुरकी जिला गढ़वा (झारखण्ड) (3) श्यामसुन्दर पिता स्व सुकुल जाति खैरवार उम्र 49 वर्ष, ग्राम बेदमी, थाना रमकोला, जिला सूरजपुर (छ.ग.) (4) शिवधन पिता श्यामसुन्दर जाति खैरवार उम्र 24 वर्ष, ग्राम बेदमी, थाना रमकोला, जिला सूरजपुर (छ.ग.) (5) रामतरास पिता बिगन जाति हरिजन उम्र 52 वर्ष, ग्राम बेदमी, थाना रमकोला, जिला सूरजपुर (छ.ग.)(6) राहुल पिता रामतरास जाति हरिजन उम्र 18 वर्ष, ग्राम बेदमी, थाना रमकोला, जिला सूरजपुर (छ.ग.) (7) रामप्रसाद पिता देवराज जाति खैरवार उम्र 24 वर्ष, ग्राम रणहोर थाना अन्नपारा जिला सोनभद्र (उ.प्र.) (8) गोरेलाल बोध पिता चरकू जाति चमार उम्र 36 वर्ष, ग्राम सरना थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर-रागंज (छ.ग.) (9) उमेश कुमार पिता स्व. कैलाश प्रसाद जाति कहार उम्र 40 वर्ष, ग्राम चेतवा थाना बीजपुर जिला सोनभद्र (उ.प्र.) के निवासी हैं। सभी आरोपियों के पास से एक और तेन्दुआ खाल बरामद की गई।
ये गिरफ्तार आरोपी झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह गिरोह अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय था। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।वन विभाग ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है इस मामले की विस्तृत जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

































