सूरजपुर: सूरजपुर जिले के मंडल विश्रामपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत करंजी में तालाब निर्माण स्थल पर “विकसित भारत जी राम जी श्रमिक कृषक चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों और किसानों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा, सूरजपुर कपिल पांडेय ने किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों एवं कृषकों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित “विकसित भारत” अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा किसानों, श्रमिकों और ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा सत्यनारायण जायसवाल, जिला मंत्री, किसान कार्यालय भगवान मिश्रा, मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा बोधन राम राजवाड़े, जिला अध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा रामानंद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा महेंद्र ठाकुर, मंडल मंत्री, किसान मोर्चा परमेश्वर प्रजापति, मंडल मीडिया प्रभारी, किसान मोर्चा महेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष, भाजपा राजेश राजवाड़े सहित रमेश प्रजापति, बजरंग राजवाड़े, शिव प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों और किसानों को शासन की योजनाओं से अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्राम स्तर पर विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!