इंदौर : अग्निकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने हादसे की वजह को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच के दौरान कारोबारी परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसमें पत्नी, तीन बेटों और उनके दोस्तों से पूछताछ की गई है, जबकि अन्य लोगों के बयान अभी बाकी हैं।

जांच में हर्षित ने स्वीकार किया कि उसने रात करीब 11 बजे इलेक्ट्रिक कार (EV) को चार्जिंग पर लगाया था। वहीं सौरभ ने भी इस बात की पुष्टि की है। इन बयानों के बाद यह आशंका मजबूत हो गई है कि आग लगने की वजह EV चार्जिंग हो सकती है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है।

इंदौर अग्निकांड में 8 लोगों की दर्दनाक मौत
यह हादसा पिछले बुधवार को कारोबारी मनोज पुगलिया के दो मंजिला मकान में हुआ था, जहां अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोग संभल नहीं पाए। इस दर्दनाक घटना में मनोज पुगलिया, उनकी बड़ी बहू सिमरन पुगलिया समेत कुल 8 लोगों की जलने और दम घुटने से मौत हो गई।

मृतकों में बिहार के किशनगंज से इलाज के लिए आए विजय सेठिया, सुमन सेठिया, रुचिका संचेती, राशि, तनय और कार्तिक भी शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। इंदौर अग्निकांड ने एक बार फिर घरों में EV चार्जिंग की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!