
बीजापुर: बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हाल ही में हुई नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से अब तक कुल 20 शवों की पहचान हो चुकी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पहचाने गए 20 नक्सलियों में से 11 के शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के पश्चात उनके को सौंप दिया गया है।शेष 9 शवों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा परिजनों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद अन्य शव भी विधिवत रूप से सौंपे जाएंगे।
बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ जारी सुरक्षा बलों की कार्रवाई को इस मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस अभियान में कई वांछित नक्सली भी मारे गए हैं, जिनकी भूमिका कई बड़े नक्सली हमलों में रही है।