बीजापुर: बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कस्तुरीपाड़ में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना 18 जनवरी 2026 की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कस्तुरीपाड़ निवासी आयता कुहरामी (20 वर्ष), पिता बुधरा कुहरामी, जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर IED पर पैर पड़ने से गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट में उसके दोनों पैरों को गंभीर क्षति पहुंची।

घटना के बाद घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जंगल एवं आसपास के इलाकों में IED निष्क्रियकरण की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है।पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जंगल और दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैम्प को दें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!