
अंबिकापुर। अंबिकापुर नगर निगम की कार्यवाही ने गुरुवार सुबह शहरवासियों को चौंका दिया। कोर्ट के पीछे स्थित एक मकान को बिना किसी पूर्व सूचना के नगर निगम की टीम ने तहसीलदार और आरआई के साथ मिलकर जमींदोज कर दिया। सुबह करीब 8 बजे निगम का अमला मौके पर पहुंचा और बिना घरवालों को सामान निकालने का मौका दिए बुलडोजर चला दिया।
मकान के टूटने के दौरान परिवार के सदस्य रोते-बिलखते रहे, लेकिन प्रशासन की टीम ने उनकी एक न सुनी। बताया जा रहा है कि यह परिवार लंबे समय से उसी मकान में रहकर जीवन यापन कर रहा था।
नगर निगम अमले का कहना है कि इस जगह पर गैस प्लांट बनाए जाने की योजना है, जिसके चलते मकान को गिराया गया। हैरानी की बात यह रही कि मकान तोड़ने के बाद प्रशासन ने कहा कि नोटिस बाद में मिलेगा।