छत्तीसगढ़ : में रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। Raipur रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के काम के चलते ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा। यह कार्य रायपुर उरकुरा मांढर सेक्शन में किया जा रहा है, जिसके कारण 5 अप्रैल 2026 को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को 68728 रायपुर बिलासपुर मेमू और 68719 बिलासपुर रायपुर मेमू रद्द रहेंगी। इसके साथ ही 68733 गेवरा रोड बिलासपुर और 68734 बिलासपुर गेवरा रोड मेमू भी नहीं चलेंगी।

यात्रियों के लिए एक और अहम सूचना यह है कि 58205 रायपुर इतवारी पैसेंजर 5 अप्रैल को रद्द रहेगी, जबकि 6 अप्रैल को 58206 इतवारी रायपुर पैसेंजर भी नहीं चलेगी।

दुर्ग रूट की मेमू सेवाएं भी प्रभावित

रायपुर से Durg के बीच चलने वाली 68701 और 68703 मेमू ट्रेनें तथा दुर्ग से रायपुर आने वाली 68702 और 68704 मेमू सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं। इससे दैनिक यात्रियों को खासा असर झेलना पड़ सकता है।

कुछ ट्रेनों के रूट में आंशिक बदलाव

इसके अलावा 68862 झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू को Bilaspur में ही समाप्त किया जाएगा और आगे की यात्रा रद्द रहेगी। वहीं 68861 गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से ही रवाना होगी, यानी गोंदिया से बिलासपुर के बीच यह सेवा प्रभावित रहेगी।

महासमुंद से जुड़े रूट में भी बदलाव

58217 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर 4 अप्रैल को Mahasamund में ही समाप्त कर दी जाएगी। वहीं 58218 रायपुर टिटलागढ़ पैसेंजर 5 अप्रैल को महासमुंद से शुरू होगी, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी योजना में बदलाव करना होगा।

यात्रियों से सहयोग की अपील

रेल प्रशासन ने इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सिग्नलिंग कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन संचालन और अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!