चंचल सिंह

सूरजपुर: सूरजपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र  में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  नगर पंचायत जरही में  भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों के साथ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


योगाभ्यास कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े स्वयं उपस्थित रहे और योग में भाग लेकर लोगों को नियमित योग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा,योग शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धि का साधन है। यह भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जिसे जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का कर्तव्य है।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” रखी गई, जो मानव जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन तथा सामंजस्य को दर्शाती है।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, महामंत्री लाल साय सिंह पावले, विकेश जायसवाल, रवि तिवारी, नगर पंचायत सीएमओ एम. एल. गहरवारिया सहित नगर के सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।

योगाभ्यास के दौरान विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। आयोजन का उद्देश्य योग के महत्व को आमजन तक पहुँचाना और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में योगदान देना रहा।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!