असम : के Sonitpur district में रविवार रात एक दर्दनाक असम सड़क हादसा हुआ, जिसमें एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा ढेकियाजुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर हुआ। एंबुलेंस एक मरीज और उसके परिजनों को लेकर तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में सवार 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

असम सड़क हादसा के बाद तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सोनितपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरुण पुरकायस्थ ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही, हादसे के बाद कुछ समय के लिए बाधित हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर यातायात को भी बहाल कर दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!