अंबिकापुर: होलीक्रॉस वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित जिला-स्तर युवा उत्सव 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दमखम दिखाया। शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में हुई इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने कुल 16 विधाओं में से 10 विधाओं में हिस्सा लिया और कई श्रेणियों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कीं।

कॉलेज की छात्राओं ने टग-ऑफ-वॉर, खो-खो, 400 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ और डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। वहीं हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और विज्ञान मॉडल में द्वितीय स्थान मिला। लोक नृत्य एवं कहानी लेखन में भी छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक गीत तथा चित्रकला में तृतीय स्थान हासिल कर छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्राचार्य डॉ. शांता जोसेफ ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. कल्पना गुहा, डॉ.  दिव्या गुलाब एवं डॉ. मृदुला सिंह निर्णायक मंडल में शामिल रहीं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!