अंबिकापुर:  सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा जमगला राइस मिल के पास उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों और घायल युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!