


बलरामपुर।बलरामपुर जिले के सेंदुर नदी किनारे ग्राम सतिसेमर में रेत में ढका हुआ सशस्त्र बल के प्रधान आरक्षक का शव मिला था। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला सहित दो लोगो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
पुलिस ने हत्या की खुलासा करते हुए बताया कि बलरामपुर अंतर्गत ग्राम सतिसेमर में सेन्दुर नदी किनारे रेत में दबा हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव अत्यंत सड़ी गली स्थिति में बरामद होने के कारण तत्काल शव का पहचान नहीं हो सका था।
पुलिस ने काफ़ी प्रयास के बाद अज्ञात मृतक के संभावित परिजनों को बुलाकर मृतक का पहचान करवाया गया जिसमें अज्ञात मृतक को विश्वनाथ केरकेट्टा पिता लोहार साय केरकेट्टा (51) निवासी ग्राम सलियापारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रूप में किया गया था। मृतक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर वर्तमान में दंतेवाड़ा में पदस्थ था।
पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवश्व दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना बलरामपुर एवं साइबर सेल की टीम को अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने अपने टीम के साथ लगातार कड़ी मेहनत एवं तकनीकी दक्षता के साथ विवेचना कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास निवासरत व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए अन्य संभावित तकनीकी का प्रयोग करते हुए अज्ञात आरोपी की पता तलाश किया।पुलिस ने बताया मामला अवैध प्रेम संबंध से जुड़ा होना प्रतीत हो रहा था आरोपीगण के द्वारा पुलिस जांच में किए जाने वाले सभी संभावित तरीकों का आकलन कर उससे बचने और पुलिस को गुमराह करने के समस्त प्रयास आरोपीगण द्वारा किया गया था। मृतक विश्वनाथ केरकेड्डा पूर्व में बलरामपुर में पदस्थापना के दौरान ग्राम सवनी चौकी गणेशमोड़ थाना बलरामपुर में रहने वाली क्लॉस्टिका केरकेष्टा से दूसरी शादी किया था। मृतक ग्राम सतिसेमर में घर बनवाकर अपनी पत्नी को रखा था। मृतक की पत्नी क्लॉस्टिका से 2 बच्चे है जिसकी पढ़ाई के लिए वर्ष 2024 में मृतक अपनी पत्नी क्लॉस्टिका को रायपुर में किराए के मकान में शिफ्ट किया था। मृतक की पत्नी क्लॉस्टिका का वर्ष 2023 में आरोपी विवेक टोप्पो पिता प्रफुल्ल टोप्पो निवासी बेलकुंदरी थाना चलगली जिला बलरामपुर से फेसबुक के माध्यम से पहचान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और चोरी छिपे वर्ष 2023 में क्लॉस्टिका व विवेक तातापानी मंदिर में एक दूसरे से गोपनीय शादी कर लिए। क्लॉस्टिका व विवेक एक दूसरे से मोबाइल फ़ोन में बातचीत करते थे जिसकी जानकारी मृतक विश्वनाथ को हो गई थी। आरोपी विवेक टोप्पो भी पूर्व से शादी शुदा था जिससे आरोपी विवेक टोप्पो एवं मृतक के घर में अक्सर वाद विवाद होते रहता था। मृतक की पत्नी क्लॉस्टिका व विवेक टोप्पो एक दूसरे के साथ रहने के लिए विश्वनाथ केरकेट्टा को रास्ते से हटाना चाहते थे जिसके लिए प्लान बनाकर आरोपीगण के द्वारा मृतक को छुट्टी में बलरामपुर सतीसेमर बुलाया गया। मृतक 12 जनवरी 2026 को दंतेवाड़ा से छुट्टी लेकर 14 जनवरी 2026 को बलरामपुर सतिसेमर अपने घर पहुंचा था। क्लॉस्टिका व विवेक टोप्पो ने इसी दौरान मृतक विश्वनाथ केरकेट्टा की हत्या करने का प्लान किया गया था। आरोपी विवेक टोप्पो के द्वारा अपने प्लान के मुताबिक 14 जनवरी 2026 की रात्रि 7 बजे ग्राम सतीसेमर सेंदुर नदी किनारे घटनास्थल पहुंचा और मृतक को मेसेज कर धोखे से घटनास्थल के पास रोड में बुलाया गया। मृतक के घटनास्थल के पास पहुंचे ही आरोपी विवेक टोप्पो अपने पास रखे लोहे के खुरपी से मृतक के सिर में कई बार गंभीर वार कर हत्या कर दिया और शव को नदी के दूसरे किनारे में ले जाकर रेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया। आरोपी विवेक टोप्पो घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन अपने रखकर मृतक के घर गया और मृतक का बैग जिसमे मृतक का बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड अन्य मोबाइल फ़ोन तथा कपड़े को उठाकर चला गया। आरोपी ने मृतक का पहचान ना हो सके इसके लिए हर तरीके से प्रयास किया गया था। घटना के दौरान मृतक की पत्नी क्लॉस्टिका रायपुर में ही थी। 22 जनवरी 2026 बलरामपुर सतिसेमर अपने घर आई और अपने पति के संबंध में पता करने का झूठा प्रयास पड़ोसियों के सामने कर रही थी। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपीगण के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल दाखिल किया। कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, याकूब मेमन अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर, निरीक्षक भापेंद्र साहू थाना प्रभारी बलरामपुर, निरीक्षक हिम्मत सिंह प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक किरणेश्वर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक श्रीनाथ सिंह, आरक्षक आकाश तिवारी, आरक्षक सचिन सिंह, आरक्षक महेंद्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
































