मध्यप्रदेश : के खरगोन शहर के आनंद नगर इलाके में सुबह एक बेहद भयावह दुर्घटना सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। सींट्रिंग का काम करने वाला सद्दाम अहमद बाइक से लोहे का सरिया लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसने एक स्कूल बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास खतरनाक साबित हुआ। सरिया बस से टकराया और सीधा उसके गले में जा धंसा।


खून से लथपथ सड़क पर जिंदगी की जंग

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। करीब चार इंच गहरे घाव के साथ सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर ही खून बहने लगा। उसकी हालत इतनी नाजुक थी कि हर पल भारी लग रहा था।


ऑटो चालक बना फरिश्ता, समय पर पहुंचाया अस्पताल

इस संकट की घड़ी में एक ऑटो चालक ने मानवता की मिसाल पेश की। उसने बिना देर किए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया।


एम्बुलेंस सेवा पर उठे सवाल

घटना के बीच 108 एम्बुलेंस सेवा की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई। आरोप है कि चालक ने वीडियो बनने के डर से ही मरीज को शिफ्ट किया, जिससे संवेदनहीनता का मामला सामने आया।


फिलहाल हालत नाजुक

डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। यह हादसा एक बार फिर सड़क पर लापरवाही और ओवरटेक की जोखिम भरी आदत के खतरों को उजागर करता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!