

कुंदन गुप्ता: CGMP NEWS
कुसमी: ब्लांक कुसमी में शतरंज गतिविधियों के संचालन हेतु ब्लाँक चेस कमेटी का गठन किया गया है। बलरामपुर जिला शतरंज संघ द्वारा पाँच सदस्यों को यह दायित्व दिया गया है। कमेटी में अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बड़ा, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर राठौर, सचिव दिलीप राम, सहसचिव मो. नईम और कोषाध्यक्ष मुकेश यादव को दायित्व दिया गया हैं। वही टीम में मार्गदर्शक सदस्य राजेन्द्र यादव एवं संरक्षक प्राचार्य माणिकचंद गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार राकेश भारती व अम्बिकेश गुप्ता को मनोनीत किया गया हैं। बलरामपुर जिला शतरंज संघ अध्यक्ष हरीश मिश्रा, सचिव सरोज वैष्णव, चेस इन स्कूल के संयोजक परशुराम शास्त्री तथा अविनाश मिश्र ने नवगठित टीम को बधाई व अपनी शुभकामना दी है।






















