


Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने रहते है. एक बार फिर ईशान अपनी निजी ज़िंदगी के कारण चर्चाओं में है. शादी की अटकलों के बीच अब उनके दादा ने इस पूरे मामले में खुलकर प्रतिक्रिया दी हैं. उन्होंने परिवार का रुख साफ करते हुए कहा कि वह जिससे चाहे शादी करें, जिसके बाद चर्चाओं ने और तूल पकड़ लिया है.
ईशान के दादा ने क्या कहा?
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों ईशान किशन की शादी को लेकर अटकलें तेज है. इसी बीच एएनआई से बात करते हुए ईशान किशन के दादा ने साफ कहा कि शादी जैसे अहम फैसले में अंतिम फैसला ईशान का ही होगा. परिवार उनके हर फैसले में उनके साथ है. वह जिससे शादी करना चाहें हमे स्वीकार है.
किस मॉडल के साथ जुड़ रहा ईशान का नाम
ईशान किशन का नाम पिछले कुछ समय से मॉडल अदिति हंडिया के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, हालांकि दोनों की ओर से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. अदिति पेशे से मॉडल है और जयपुर की रहने वाली हैं. वह 2017 मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. एएनआई से बात करते हुए ईशान के दादा अनुराग पांडे ने बताया की अदिति ईशान के जीवन में खास जगह रखती हैं.
मीडिया से बातचीत के दौरान ईशान के दादा ने अदिति को एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि ईशान ने मुझसे बताया कि अदिति ने उनका एक इंटरव्यू देखा था और उसकी बहुत तारिक की थी. उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि अदिति ईशान से कह रही थी कि बाबा अभी भी बहुत सुंदर है और उनका चेहरा बहुत चमकता है.
































