


बलरामपुर: जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का आयेाजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विवाह समारोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में प्रातः 09 बजे से प्रारंभ होगा। जहां 150 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेगें।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देगें। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में आदिम जाति विभाग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशु पालन मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सामरी विधायक उधेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, नगर पंचायत अध्यक्ष लोधीराम एक्का शामिल होंगे।
प
































