रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रदेश के तीसरे बजट को लेकर बड़ा संदेश जारी किया है। उन्होंने “सुशासन से समृद्धि की ओर… विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट” बताते हुए कहा कि आज उनकी सरकार का तीसरा बजट नवीन विधानसभा में प्रस्तुत होने जा रहा है, जो समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

सीएम साय ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। प्रदेश सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है और किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति तथा आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट ‘सुशासन से समृद्धि’ मॉडल को मजबूत आधार देगा और प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है और यह बजट आत्मनिर्भरता एवं समृद्धि के नए दौर की शुरुआत करेगा।

अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट राज्य के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!