


जगदलपुर: मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से अब बस्तर के लोग सीधे देश की राजधानी नई दिल्ली तक का सीधा सफर तय कर सकेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया ने घोषणा करने के साथ ही तैयारियां भी शुरु कर दी हैं।
बस्तर वासियों के लिए यह खुशखबरी है। अब तक जगदलपुर से रायपुर और हैदराबाद तक के लिए फ्लाइट का संचालन किया जा रहा था, लेकिन अब बस्तरवासी सीधे जगदलपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जा सकेंगे। यह सुविधा आने वाले अप्रैल माह से शुरू हो जाएगी।
बस्तर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मिले निर्देश के बाद लगातार जिला प्रशासन एयरपोर्ट एथॉरिटी से संपर्क में था। डीसीजीए की अनुमति मिलते ही एयरपोर्ट में जरुरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं।
































