लखनपुर(प्रिंस सोनी): नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 09 स्थित अटल परिसर (भरतपुर मोड़) में 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को सुशासन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू और भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी की उपस्थिति रही। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अजातशत्रु नेता थे और पक्ष–विपक्ष से ऊपर उठकर देशहित में कार्य करते रहे। वहीं सुरेश जायसवाल ने कविता पाठ कर उपस्थित लोगों को भावविभोर किया।

कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग दुर्ग संभाग प्रभारी राजेन्द्र जायसवाल, पार्षद ईश्वर राजवाड़े, बघोलन राम, सचिन बंसल, सेवानिवृत्त शिक्षक रामसागर साहू, अजयकांत गुप्ता, बसंत गुप्ता, सुरेंद्र साहू, राधेश्याम साहू, सुदामा सिंह, महेश्वर राजवाड़े, कृष्ण प्रसाद यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा मुख्य नगरपालिका अधिकारी विधासागर चौधरी, उप अभियंता प्रदीप कुमार एक्का, सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, सफाई दरोगा चंद्रशेखर चौधरी, माला ठाकुर, रामहरि शर्मा, देवविष्णु साहू, विनेश राम खलखो सहित समस्त स्वच्छता दीदियां एवं सफाई कामगार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!