

गरियाबंद। जिले में पहली बार बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए एक इनोवा वाहन से 01 क्विंटल 90 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर (मध्य प्रदेश) जा रहे थे। रास्ते में पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने पीछा कर इनोवा वाहन को रोकने के लिए अपनी बोलेरो से टक्कर मारी और तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार युवकों और युवती ने पूछताछ में बताया कि जबलपुर में गांजा की कीमत अधिक होने के चलते वे उड़ीसा से गांजा खरीदकर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे।एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा स्वयं मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह बड़ी सफलता मिली है।






















