

सूरजपुर: सूरजपुर जिले में कर्तव्य में लापरवाही के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। रामानुजनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं आरक्षक पंकज सिंह को भी निलंबित किया गया है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर जुआ खेलते लोगों का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसे रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कुमेली जंगल का बताया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे।मामले को गंभीरता से लेते हुए सूरजपुर एसपी प्रशांत ठाकुर ने कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।



































