

Narendra Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे पर हैं, वे अपने इस दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे. वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत किया. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के साथ कार राइड और डिनर का लुफ्त भी उठाया. इन सब के बीच सबसे ज्यादा चर्चा पीएम मोदी की तरफ से मेलोनी को दी गई गिफ्ट जमकर वायरल हो रही है. उन्होंने भारत की फेमस टॉफी मेलोडी गिफ्ट की.
मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए. मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू” सोशल मीडिया पर इस समय पीएम मोदी और मेलोनी के साथ वाली तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.




















