बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर मां महामाया मंदिर प्रांगण में स्थित मां संतोषी मंदिर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव 11 फरवरी को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर 10 फरवरी से अखंड -कीतर्न जय श्रीराम मानस ग्रुप लटोरी, 11 फ़रवरी को विशाल भंडारा दोपहर 11 बजे से व स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। राजपुर जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में  सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा उपस्थित होंगे। आपको बता दे चतुर्थ वार्षिकोत्सव वरिष्ठ भाजपा नेता व कंबल वाले बाबा अशोक अग्रवाल एवं पुत्र आकाश अग्रवाल के द्वारा मनाया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!