बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर नगर के प्रसिद्ध माता संतोषी जी मंदिर में आयोजित चतुर्थ वार्षिकोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक सहभागिता के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत 10 फरवरी 2026, मंगलवार को अखंड कीर्तन से हुई, जिसमें जय श्रीराम मानस ग्रुप, लटोरी द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति दी गई। वहीं 11 फरवरी 2026, बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम स्थल मां महामाया मंदिर प्रांगण, राजपुर रहा।वार्षिकोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं में कुल 22 कार्यक्रम आयोजित हुए।प्रतियोगिता परिणाम में प्रथम पुरस्कार (₹11,000) : ज्ञान सागर स्कूल, राजपुर,द्वितीय पुरस्कार (₹5,100) : सनशाइन स्कूल, राजपुर,सांत्वना पुरस्कार (₹1,100) : अन्य सभी शेष प्रतिभागियों को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा, भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे, शशिकला भगत, प्यारे लाल जायसवाल, धनसीराम अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।निर्णायक मंडल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के आयोजक अशोक अग्रवाल एवं आकाश अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कलाकारों, विद्यालय प्रबंधन, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!