जशपुर। कुनकुरी के पूर्व विधायक यूडी मिंज के सोशल मीडिया अकाउंट में एक विवादित पोस्ट के कारण विवादों के घेरे में आ गए हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक विवादित पोस्ट की गई जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में बने हुए है। वहीं कुनकुरी के भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने अपने साथियों के साथ यु.डी. मिंज पर देशद्रोह तथा सोशल मिडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने के लिये आई.टी. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध करने कुनकुरी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है।

उन्होंने कुनकुरी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि वर्तमान में हमारे देश में आतंकवादी गतिविधियां हो रही है तथा हिन्दूओं को निशाना बनाकर उनकी हत्या की जा रही है, ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता यू.डी. मिंज के द्वारा सोशल मिडीया में किया जा रहा पोस्ट देश की एकता और अखण्डता के लिये खतरा बना हुआ है। यू.डी. मिंज द्वारा किये जा रहे देश विरोधी पोस्ट की वजह से निश्चित रूप से देश की सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की संभावना है। यू.डी. मिंज द्वारा अपने राजनैतिक स्वार्थ की पूर्ति करने के लिये देश की आंतरिक तथा बाह्य सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगाया है, जिससे हमारे देश की छवि धुमिल हुयी है।

जशपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष कुनकुरी और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा कुनकुरी थाना प्रभारी को अपराध पंजीबद्ध करने लिखित आवेदन दिया गया गया है,आवेदन की विधिवत जांच की जाएगी जांच के पश्चात जो तथ्य आयेंगे उसके आधार पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

क्या लिखा था यूडी मिंज के सोशल मीडिया पोस्ट में।

यूडी मिंज के सोशल मीडिया में लिखा गया कि जो आज पाकिस्तान के विरुध्द निर्णायक युद्ध की बात कर रहे हैं, वे जान लें कि इस बार पाकिस्तान के साथ साथ भारत को चीन से भी लड़ना होगा और ऐसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित है।
पी ओ के के महत्वपूर्ण हिस्से में चीन ने अंधाधुंध निवेश किया है। पुराने सिल्क रोड को खोल दिया गया है।यही हाल बलूचिस्तान का भी है। ग्वादर पोर्ट को चीन ने डेवलप किया है और उसकी सेना सुरक्षा कर्मियों के नाम पर वहाँ पर तैनात है। बलूच विद्रोहियों की औकात नहीं है कि वे चीनी सैनिकों का मुक़ाबला कर सके।
यही दोनों जगह हैं जहां से पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ऑपरेट करते हैं। एटबबाबाद भी इन्हीं जगहों में है, जहाँ से लश्कर ए तैयबा का नेटवर्क काम करता है।अब अगर भारत इन स्थानों पर सीधे हमला करे तो चीन स्वतः इस युद्ध में पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाएगा। नतीजा सोच लीजिए।इसलिए पुलवामा पार्ट २ के बाद बालाकोट कौवा मार स्ट्राइक पार्ट २ के लिए तैयार रहिए।जहां तक बात इकोनॉमी की है तो भारत अगर पूरी तरह से युद्ध में जाता है तो देश की अस्सी करोड़ आबादी को राशन देने के पैसे छः महीने में ही खत्म हो जाएँगे। मुद्रास्फीति दर वैसे ही डबल डिजिट में है, कहाँ तक जा गूगल लेंस डॉलर के अलावे भी अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुक़ाबले रुपया २.५% कमजोर हुआ।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!