

बलरामपुर/राजपुर। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का गठन जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह एवं प्रांतीय पदाधिकारी कमलेश मेहता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में आयोजित इस बैठक में ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणी घोषित की गई।
बैठक में अशोक जायसवाल को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं मुन्ना कुमार कश्यप को सचिव और श्रीकांत जायसवालको कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा विराट राज तिवारी उपाध्यक्ष बनाए गए।अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने आगे की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें
मुख्य पदाधिकारियों की जिम्मेदारियाँ संगठन मंत्री – श्याम साय मिंज,महामंत्री – बदरी प्रसाद तिग्गा,कोषाध्यक्ष – विजय कुमार कुजूर,सहसचिव – प्रकाश जायसवाल,प्रवक्ता – संजय टोप्पो,मीडिया प्रभारी – शुभम सोनी,सह-मीडिया,प्रभारी – जनक राम,संरक्षक– विजय गुप्ता,कार्यकारिणी सदस्य में राजेश ठाकुर, संजीव नाहर, देवेंद्र जायसवाल, रमेश प्रजापति और भरत शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।






















