

बलरामपुर: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग नया रायपुर के निर्देशानुसार जिलों में अवैध प्लाटिंग को रोकने के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा जिले में अवैध प्लाटिंग के समुचित कार्यवाही करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें कलेक्टर समिति के अध्यक्ष होंगे। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, सहायक संचालक नगर एवं ग्राम निवेश, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत एवं समस्त जनपद पंचायत सीईओ सदस्य होंगे।
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिला स्तरीय समिति के सदस्यों को समन्वय स्थापित करते हुए अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।

































