


Sara Tendulkar: भारतीय क्रिकेट महानायक Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar की शादी इन दिनों चर्चा में है। इस खास मौके पर उनकी बहन Sara Tendulkar का खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शादी समारोह में Sara Tendulkar ने अपने एलिगेंट अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
भाई की शादी में Sara Tendulkar गुलाबी रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। यह साड़ी मशहूर फैशन डिजाइनर Manish Malhotra द्वारा डिजाइन की गई थी। साड़ी पर की गई बारीक कढ़ाई और पारंपरिक डिजाइन ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया। इसके साथ उन्होंने हॉट पिंक सिल्क ब्लाउज पहना, जिसकी स्लीव्स और नेकलाइन पर नाजुक कढ़ाई की गई थी। यह कॉम्बिनेशन उनके पूरे लुक को बेहद स्टाइलिश और ग्रेसफुल बना रहा था।
अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए Sara Tendulkar ने हैवी ज्वेलरी भी कैरी की। उन्होंने ग्रीन बीड ड्रॉप्स वाला मल्टी-लेयर्ड स्टोन एम्बेडेड नेकलेस पहना, जिसके साथ मैचिंग इयररिंग और मांग टीका लगाया। इसके अलावा हाथों में चूड़ियां और एक खूबसूरत रिंग भी पहनी, जिसने उनके लुक को और खास बना दिया।
शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में भी Sara Tendulkar का स्टाइल खूब चर्चा में रहा। उस दौरान वह मल्टीकलर गुजराती लहंगा-चोली में नजर आई थीं, जिसे डिजाइनर Arpita Mehta ने डिजाइन किया था। कुंदन ज्वेलरी, मांग टीका और सटल मेकअप के साथ उनका ट्रेडिशनल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया।
































