{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":2,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर:  सरगुजा जिले के अंबिकापुर में पारिवारिक विवाद के चलते ससुर की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दामाद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने किराए का मकान देखने के बहाने घर में प्रवेश किया और वसीरुद्दीन सिद्दीकी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वसीरुद्दीन की उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना 16 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10:15 बजे रसूलपुर, अंबिकापुर में हुई। पुलिस के अनुसार, तीन अज्ञात व्यक्ति किराए का मकान देखने के बहाने सादिया शारीन सिद्दीकी के घर पहुंचे थे। वहां उन्होंने उसके पिता वसीरुद्दीन सिद्दीकी से मकान के संबंध में बातचीत की और इसी दौरान चाकू से हमला कर दिया।प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि उसका पति मो. नाजिम शबा के साथ तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है। आरोप है कि पूर्व में नाजिम शबा द्वारा केस वापस नहीं लेने पर प्रार्थिया और उसके मायके पक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 647/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

5 लाख रुपये में हत्या की सुपारी देने का आरोप

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी मो. नाजिम शबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने अपने ससुर की हत्या के लिए एक व्यक्ति से कथित तौर पर 5 लाख रुपये में सौदा तय करने और चैनपुर, पलामू से कंचन कुमार समेत अन्य आरोपियों को अंबिकापुर बुलाने की जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अजिरमा में गुड्डू उर्फ नेजारूउद्दीन के किराए के कमरे में रुककर वारदात की योजना बनाई। इसके बाद घटना वाले दिन तीन आरोपी मोटरसाइकिल से रसूलपुर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कंचन कुमार को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल टीवीएस मोटरसाइकिल, वारदात के समय पहने गए खून लगे कपड़े और बस टिकट बरामद किए गए। तीसरे आरोपी नेजारूउद्दीन उर्फ गुड्डू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हत्या की धाराएं बढ़ाई गईं

पुलिस के अनुसार, घायल वसीरुद्दीन की इलाज के दौरान मृत्यु होने के बाद प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गई। वहीं आपराधिक साजिश और साक्ष्य छिपाने के आरोप में धारा 61(2) और 238 बीएनएस भी बढ़ाई गई हैं।डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और सीमावर्ती मार्गों पर नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया। थाना कोतवाली, साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह सहित पुलिस टीम और साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!