अंबिकापुर: होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज, अंबिकापुर के अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. शांता जोसेफ के मार्गदर्शन में एक दिवसीय फैकल्टी एवं स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया।इस अवसर पर सेंट जेवियर कॉलेज, महुआडांड़ (झारखंड) के अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक एवं छात्र महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के शैक्षणिक भ्रमण पर आए। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष चंद्रोदया, समीर, राजीव एवं रेचल सुष्मिता नाग की महत्वपूर्ण सहभागिता एवं सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान रेचल ने “रीडिंग इन द एज ऑफ रील्स: रीडिस्कवरिंग फोकस” विषय पर एक विचारोत्तेजक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त एवं प्रभावी शैक्षणिक मंच तैयार करना था, जिससे वे परस्पर शैक्षणिक ज्ञान तथा सांस्कृतिक अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकें। साथ ही दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक संवाद को सुदृढ़ करना तथा शिक्षण-अधिगम की उत्कृष्ट विधियों को साझा करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य रहा। इस कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों ने शिक्षा एवं साहित्य से संबंधित अपने विचार विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंतिम चरण में महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापकों द्वारा छात्राओं के लिए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

इस कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन प्रज्ञा सिंह, विभागाध्यक्ष अंग्रेजी, द्वारा किया गया। कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. पुष्पा चौबे, पूर्णिमा अग्रहरि तथा छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!