


अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस ने ईगल -02 अभियान चलाकर 14 स्थाई वारंट 14 लोगो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि समस्त थाना व चौकी प्रभारियो को अपने अपने क्षेत्र में लंबित स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान ईगल -02 के तहत वारंटियों की धर पकड़ की गई, कल से लेकर आज तक की स्तिथि मे थाना कोतवाली से 05 स्थाई वारंट, 03 स्थाई वारंट थाना सीतापुर, थाना गांधीनगर से 02 स्थाई वारंट, 02 स्थाई वारंट लखनपुर, 01 स्थाई वारंट कमलेश्वरपुर,01 स्थाई वारंट थाना उदयपुर सरगुजा जिले के समस्त थानों से कुल 14 स्थाई वारंट तामिल किया गया है, सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान लगातार कार्यवाही करते हुए कुल 14 वारंट तामिल किये गए हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखा जायगा।
































