

प्रभारी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी व नगरपालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का ने किया उद्घाटन
बलरामपुर। शहर के शहीद चौक में रविवार को थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर द्वारा नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज मनोज कुमार खिलारी (भापुसे) एवं नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का ने फीता काटकर किया।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को हाल ही में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देना तथा उन्हें कानून के प्रति जागरूक करना है।आम लोगों ने प्रदर्शनी में रुचि दिखाते हुए नए कानूनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नगर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।






















